Tuesday, August 18, 2009

भला हो शाहरुख़ खान का

भला हो शाहरुख़ खान का जो उसने कितने ब्लोगों को पोस्ट लिखने का मसाला दिया ,चैनलों को ख़बर चलाने का मसाला दिया ,अमर सिंह को भी अस्पताल में फोन लाइन जुडवाने का मौका दिया वरना उन्हें अम्बानी ,बच्हन ओर मुलायम के अलावा सिंगापूर में कोई नही पूछ रहा था .
बेचारे सलमान खान नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने के बाद चार लोगो को रौंद कर भी दस का दम में जोर दिखा रहे है ओर जब जेल जाते है अचानक सफ़ेद टोपी सर पे चढा लेते है .
ब्लोगों में शोर है पबिलिसिती स्टंट का ,.नेता -अभिनेता कह रहे है हमारे साथ कई बार हुआ है तो फ़िर उन लोगो ने बेईज्ज़ती क्यों बर्दाश्त की ?क्या किसी अमेरिकन स्टार के साथ भारत में होना सम्भव है ?
गोरी चमड़ी वालो से हम ऐसे डरते है की पूछिए मत .
स्वाइन फ्लू को फैलाने में उन लोगो का ही हाथ है जो विदेश से लौट कर आते है क्या किसी की हिम्मत हुई कुछ देशो से लौत्कार आने वाले नागरिको की कड़ी जांच करने की ?क्या सभी स्टार नेता भारत में भी ऐसी जांच करवाने को तैयार होगे ,जैसी वे अमेरिका के हवाई अड्डो पे देते है ?
हम भारतीय यहाँ सडको पे थूकते ,पेशाब करते है शादियों के पंडालों से सडको पे रस्ते रोक लेते है ,कही भी मन्दिर मस्जिद बना लेते है .सोचिये अंग्रेज अगर वहां न रोके तो वहां कितनी गंदगी फ़ैल दे .

Monday, August 17, 2009

ब्लोगिंग में ज्योतिष नहीं होता क्या ?

संगीता पूरी जी क्यों दो दिन पहले अपने ज्योतिष से नहीं पता लगा पायी के प्रभु उनके साथ क्या होने वाला है ?

Thursday, August 6, 2009

किस ब्लोगर को आप सच का सामना में भेजना चाहेगे ?

यदि ब्लॉगजगत में भी एक असल सच का सामना हो ,होट सीट पर आप किसे देखना चाहेगे ?

Tuesday, August 4, 2009

सच का सामना में बूटा सिंह

इधर दर्शको की भारी मांग के कारण स्टार प्लस के कार्यकर्म सच का सामना में माननीय बूटा सिंह जी आ रहे है .कृपया अपनी समय उसी हिसाब से सेट कर ले .अगले कुछ मेहमान है
सुखराम जी ,मायवती जी ,अमर सिंह जी ,कोंग्रेस के नटवर सिंह ,जसवंत सिंह बाकी आप दर्शक अपने एस एम् एस से तय कर सकते है .देखना न भूले देर रत सच का सामना

Saturday, August 1, 2009

अलबेले कवि

तुम नीचे हम ऊपर "
ये क्या है जी ?
ये कविता है
कविता ?
तुम नही समझोगे ,तुम ठहरे गंवई,कभी टी वी देखा है .वहां हमारी इसी कविता पे तालिया बजती है
मगर ?
खामोश ,जानते हो हम कौन है .नही ये विडियो देखो .
सुबह से जबरदस्ती के विडियो के कई शो चालू है .बिना दर्शको की परवाह के .



एक बात ओर इन कवि की कविता पे बारह लाइनों की वाह वाही सबसे पहले किसने की थी आप जानते है ?जाने दीजिये फ़िर कहेगे हम उनके पीछे पड़े है .

Sunday, July 26, 2009

हिंदी ब्लोगिंग क्या मीडिया का भोंपू है ?

कल के हिंदी ब्लोगों को देखकर लगता है की अस्सी प्रतिशत ब्लॉग मीडिया ओर साहित्य को गाली देते है फिर उन्ही खबरों पे पोस्ट लिखते है जो सारे न्यूज़ चैनल दिन भर चलाते है .कारगिल पे पोस्ट लिखने में बुराई नहीं है पर कोई तो ऐसी पोस्ट हो जो अखबार ओर टी वी से अलग कुछ नया सा दे .क्या सचमुच हिंदी ब्लोगिंग को भी एक नींद से जागने की जरुरत नहीं है ?ब्लोगिंग केवल खबर को दुबारा बताना तो नहीं है

(सच का सामना में एक ब्रेक लेकर)

Friday, July 24, 2009

सच का सामना में ब्लोगर -भाग दो

आइये फिर खेले अपना खेल ब्रेक के बाद
बारहवा सवाल- क्या ये सच है की ब्लोगिंग में सफल होने के लिए केवल अच्छा लिखना जरूरी नहीं है
ब्लोगर -जी हाँ
कुछ बतायेगे
ब्लोगर - पहले आप उन ब्लोगर को देखो जो बहुत प्रसिद्ध है उनके ब्लॉग पर टिपण्णी करो अच्छी अच्छी बात लिखो फिर समपर्क बढायो, मेल करो ,फोन मांगो बात करो बात करने के बाद वे शर्म में आपके ब्लॉग पे टिपण्णी करने आयेगे .
यदि नहीं आये तो
ब्लोगर -कोशिश मत छोडिये ,किसी का जन्मदिन हो तो पोस्ट लिख दे या अपने ब्लॉग पे उसकी वाहवाही करते रहे ,एक दो बार लिंक दे दे .आपने दस के साथ किया गारंटी ६ तो आयेगे ही .आपकी दुकान चल निकलेगी
पर लिखना ?
ब्लोगर -लोगो के इंटरव्यू लो ,किसी की कविता अपने ब्लॉग पे लिखो जिसके साथ किया वो आपका हो गया .
तेरहवा सवाल - आपने कभी किसी ब्लोगर को फोन करके अपनी तारीफ़ लिखने को कहा है
ब्लोगर -हाँ
कुछ बताये
ब्लोगर -एक दो बार ऐसा हुआ है की मेरा जन्म दिन था ओर मई चाहता था ब्लॉग जगत में शोर मचे इसलिए भांजे को कहा ,वो प्रसिद्ध ब्लोगर है कई बार मेरे कहने पर पोस्ट भी लिख देता है
पोस्ट भी
ब्लोगर -हाँ पर यहाँ ऐसा कई बार होता है आप अपने दोस्तों से बात चीत कर अपनी मर्जी की पोस्ट लिखवा सकते है
चौदहवा सवाल - क्या कभी आप किसी महिला ब्लोगर से मिलके दुखी हुए है क्यूंकि वे आपको ऐसी नहीं लगी जैसी वो फोटो में दिखती है
ब्लोगर -जी हाँ
कुछ बताये
ब्लोगर - यहाँ सबका ऐसा है सबने अपनी पुरानी फोटो लगा रखी है ,मै उन्हें थोडा कम उम्र समझता था उनकी कई फोटो देख मन में थोडी उत्सुकता भी थी फिर वे रोमांटिक भी लिखती है पर जैसा सोचा वैसे नहीं निकली
तो दोस्तों जैसा की मैंने कहा था सवाल कठिन दर कठिन होते चले जायेगे पर ब्लोगर अभी तक सच पर कायम है .हम मिलेगे अगले ब्रेक के बाद